फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक करोड़ की अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब व आरोपियों के साथ मौजूद पुलिस। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
पंजाब के चंडीगढ़ से तस्करी कर अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही है। महेवाघाट पुलिस ने शुक्रवार को शराब से भरा एक ट्रक धाता मोड़ से बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक दोपहर को मुखबिर की सूचना पर महेवाघाट थानाध्यक्ष ने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच चित्रकूट की ओर जा रहे एक ट्रक को शक के आधार पर रोका गया तो उसका चालक व एक अन्य व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो 809 पेटी में 17292 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान राजस्थान के बाड़मेर जनपद अंतर्गत सेढ़वा बामरला निवासी रमेश कुमार व पप्पू राम बताई।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के चंडीगढ़ से मेकडावेल नंबर वन व रॉयल चैलेंज ब्रांड की अंग्रेजी शराब लादकर चित्रकूट होते हुए रीवा व रांची के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल व पांच हजार रुपये भी बरामद किए। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित लागत एक करोड़ से अधिक है।
शराब पंजाब के मोहाली की निर्मित है। शराब की तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें