फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से रिश्तेदारी के लिए निकले ट्रक चालक की सिर कूं चकर हत्या

विज्ञापन
Truck driver killed for kinship from home - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोखराज केेतवाली के मारुफपुर गांव में रहने वाले एक युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मृतक ट्रक चालक था और वह मंगलवार सुबह घर से फतेहपुर जनपद के कुस्भा गांव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

शाम को पड़ोसी गांव नया तारा के समीप उसका शव बरामद हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मिली बाइक के कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त कराई। देर रात तक पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली थी। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला मानकर वारदात की जांच कर रही है।
मारुफपुर निवासी मो. वसीम (29) पुत्र मो. नसीम पेशे से ट्रक चालक था। वसीम के बड़े भाई मो. हसीब ने बताया कि मंगलवार सुबह वह घर से अपनी पल्सर बाइक लेकर फतेहपुर जिले के कुस्भा गांव गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। शाम सात बजे कोखराज पुलिस ने फोन करके बताया कि उसके भाई का शव नयन तारा के समीप पड़ा है। कातिलों ने ईंट से सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी थी। वसीम के फिलहाल हत्या के मामले में परिवार वालों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर कोखराज पीके राय का कहना है कि घटनास्थल के समीप एक व्यक्ति का सबमर्सिबल है।
वहां रहने वाले चौकीदार ने किसी युवक का शव मिलने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक की हत्या सिर कूंचकर हत्या की गई थी। घटनास्थल के समीप ही खून से सनी दो ईंटें मिलीं हैं। इसके अलावा शराब की खाली शीशी व चटनी पड़ी थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक के जानने वालों ने ही वारदात को अंजाम दिया है।
पहले सभी ने शराब पी और बाद में हत्या कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी लग रही है। परिवार वालों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें