भरवारी में ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान
सड़क हादसे में हाथ में चोट लगने से रहता था परेशान
फोटो- 07
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कस्बे के एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह ट्रक चालक था और एक हादसे के दौरान हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण परेशान रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोखराज कोतवाली के केशव नगर स्थित भटपुरवा गांव निवासी पप्पू साहू (28) ट्रक चालक था। बड़े भाई दीपू साहू ने बताया कि पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई थी। इस वजह से वह ट्रक नहीं चला पा रहा था। इससे वह काफी परेशान रहने लगा। बृहस्पतिवार भोर पप्पू घर से बिना कुछ बताए निकल गया। इसके बाद उसका शव दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चमंधा के पास रेलवे लाइन पर मिला। ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक ने शव पड़ा देखा तो भरवारी के स्टेशन अधीक्षक को खबर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
भाई ने दी तहरीर, बताया मानसिक रूप से रहता था परेशान
मृतक के बड़े भाई दीपू साहू ने भरवारी पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि हादसे में एक हाथ खराब होने के कारण पप्पू ट्रक चलाने नहीं जा पाता था। बताया कि इससे परेशान होने के कारण ही पप्पू ने खुदकुशी की है।