फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीआरडी कर्मी की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अधिवक्ता भेजा गया जेल

Thu, 29 Feb 2024 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीआरडी कर्मी की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अधिवक्ता गया जेल
विज्ञापन

- चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चरवा कोतवाली इलाके के एक गांव में बुधवार शाम घर में घुसकर पीआरडी कर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चरवा इलाके के गांव की महिला पीआरडी में तैनात है। महिला के मुताबिक बुधवार को उसके बेटियां घर में अकेले थीं। वह संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक परीक्षा केंद्र में ड्यूटी कर रही थी। इस दौरान संदीपनघाट कोतवाली के मूरतगंज मेला बाग निवासी अधिवक्ता अमरीश दिवाकर बाइक से उसके घर पहुंचा। परिचित होने के कारण छोटी बेटी ने उसे बैठने के लिए कुर्सी दी। इस दौरान अमरीश ने बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। फोन पर मिली सूचना के बाद महिला घर पहुंची व आपबीती सुनने के बाद पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया गया है। जहां से आरोपी अधिवक्ता को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें