फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज प्रताड़ना के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के बहुंगरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को उसके पति ने पिटाई कर परिजनों के सामने तीन तलाक दे दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहुंगरा गांव की शाबका खातून ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह गुलाम मोहम्मद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालवाले दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले उसकी बड़ी बहन ने पति के बैंक खाते में ढाई लाख रुपये भेजे थे। इसके बावजूद ससुरालवालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दहेज की मांग को लेकर पति गुलाम मोहम्मद ने शाबका की पिटाई कर दी। इसके बाद अपने छोटे भाई असलम, ननद गुलफ्सा बानो और सास जमीला बेगम की मौजूदगी में उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल के अन्य सदस्यों ने भी इस दौरान पति का साथ दिया और उसे घर से निकालने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति गुलाम मोहम्मद, असलम, गुलफ्सा बानो और जमीला बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें