फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर: हमलावरों ने लूटे दो लैपटॉप व मोबाइल, मुकदमे में जिक्र तक नहीं

Sun, 17 Sep 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में पिता-पुत्री व दामाद की हत्या के बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में खेल कर दिया। घरवालों का कहना है कि कातिल मृतक शिवसरन के दो लैपटॉप, दो मोबाइल भी लूट ले गए। लेकिन, मुकदमे में इसका जिक्र तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

छबिलवा निवासी मृतक होरीलाल के बेटे सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू यादव, अमर सिंह, अमित सिंह, अरविंद सिंह, अनुज सिंह, राजेंद्र सिंह,सुरेश व अजीत के खिलाफ बलवा, हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन, उसमें लूट का जिक्र नहीं किया। जबकि, होरीलाल के बेटे मुन्नू उर्फ दिलीप ने बताया कि उसके बहनोई शिवसरन गांव में ही सहज जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। उनके पास दो लैपटॉप, एक मोबाइल था। बहन बृजकली भी मोबाइल का इस्तेमाल करती थी। वह लैपटॉप रोजाना शाम को दुकान बंद करने के बाद घर ले आते थे। शुक्रवार सुबह हत्या की जानकारी के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि पिता होरीलाल व बहनोई शिवसरन का शव बाहर और बहन झोपड़ी के अंदर मृत पड़ी थी। झोपड़ी से लैपटॉप व दोनों के मोबाइल गायब थे। पुलिस ने मुकदमे में इसका जिक्र तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें