फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंसू पोछने पहुंचे जनप्रतिनिधि, दहाड़ मारकर रोता रहा परिवार

Sun, 17 Sep 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मोहिउद्दीनपुर गौस गांव में मृतक होरीलाल के परिजनों को सांत्वना देने पंहुचे पूर्व विधायक संजय गु
विज्ञापन
मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में शुक्रवार को पिता-बेटी और दामाद की हत्या के बाद शनिवार को जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहा। प्रतिनिधि पीड़ित परिवार का दुख साझा करने पहुंचते रहे, उन्हें देख परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोते रहे। सब का सिर्फ यहीं कहना था कि बस्ती में हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलवाओ।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सबसे पहले नगर पालिका मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी पहुंचे। उनके पहुंचते ही मृतक होरीलाल की बेटी सूरजकली व पत्नी पत्नी रामसंवारी पैरों में गिरकर दहाड़कर मारकर रोने लगी। रामसवांरी का कहना था कि पुलिस कातिलों को पकड़ने के बजाय, उनके घरों की रखवाली कर रही है। दोपहर में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राजीव पासवान ने भी परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसी बीच नगर पालिका भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी व पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता भी पहुंचे। उनके सामने भी परिजनों ने यही फरियाद की। मृतक शिवसरन के साढ़ू खटांगी गांव निवासी रामचंद्र ने अपने साले को सरकारी नौकरी, पांच शस्त्र लाइसेंस, बुजुर्ग सास के लिए पेंशन की मांग की। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार से कहा कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव व प्रवक्ता सुशील पासी भी जिलाध्यक्ष अरुण सरोज विद्यार्थी व अन्य पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। हत्याकांड को निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में हैं। प्रदेश सरकार में अनुसूचित जाति के लोगों पर जुल्म व अत्याचार बढ़ा है।
पीएल पुनिया ने भी फोन पर बंधाया ढाढ़स
मंझनपुर। कांग्रस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एससीएसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष पीएल पुनिया ने भी टेलीफोन पर बात कर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। कहा कि योगी सरकार में दलितों पर अन्याय, अत्याचार बढ़ा है। आरोप लगाया कि सरकार बुलडोजर कि कार्रवाई धर्म और जाति देख कर करती है। इस सनसनीखेज वारदात पर अभी तक ऐसी कोई कार्यवाही नजर नहीं आई। आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रियंका गांधी के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आएगा।
विज्ञापन

सपा का 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आएगा आज
मंझनपुर। तिहरे हत्याकांड पर सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी दु:ख जताया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व मंत्री आरके चौधरी की अगुवाई में विधायक पल्लवी पटेल व पूजा पाल समेत पार्टी नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों का दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रविवार को मोहीउद्दीनपुर गांव जाएगा। संवाद
पीड़ित परिवार से मिलने आएंगे चिराग पासवान
मंझनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान रविवार की दोपहर एक बजे मोहीउद्दीनपुर गांव आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने बताया कि तेहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी लेंगे। संवाद

मोहिउद्दीनपुर गौस गांव में मृतक होरीलाल के परिजनों को सांत्वना देने पंहुचे पूर्व विधायक संजय गु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें