फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एलटी लाइन पर गिरा पेड़, 500 घरों की बिजली 18 घंटे रही गुल, आठ घंटे बाधित रहा यातायात

Mon, 24 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू से सैनी मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
सैनी कस्बे में शनिवार की देर रात आंधी में एक पेड़ टूट कर सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले पेड़ की चपेट में आने से बिजली की एलटी लाइन के तार भी टूट गए। इस वजह से आठ घंटे यातायात बाधित रहा। यही नहीं 500 घरों में रहने वाले लोगों को 18 घंटे बिजली नहीं मिली। रविवार सुबह लोग पानी के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन

यह घटना सैनी-सिराथू मार्ग पर एसएवी इंटर कॉलेज के पास की है। शनिवार की रात करीब 12 बजे कॉलेज के पास लगा नीम का भारी भरकम पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। वहां से गुजरी बिजली की एक एलटी लाइन भी इस पेड़ की चपेट में आई तो तार टूट गए।
इस मार्ग पर दिनभर वाहनों का आवागमन होता है। गनीमत रही कि घटना के वक्त उधर से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
सड़क पर पेड़ गिरने के कारण वाहनों का आवागमन ठप हो गया। रविवार की सुबह तक सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पुलिस के साथ बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद मजदूर लगाकर पेड़ कटवाया गया। तब उसे सड़क से हटाया जा सका।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे तक यातायात तो बहाल हो गया था, लेकिन बिजली के तार टूटने की वजह से सुभाष नगर और सैनी के करीब 500 घरों में बिजली रविवार शाम करीब सात बजे तक गुल रही। बिजली नहीं मिलने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हुए।
सुभाष नगर के अंजनी श्रीवास्तव, अटल कुमार और सैनी के आनंद सिंह ने बताया कि घरों में लगे सबमर्सिबल पंप न चल पाने के कारण पानी की दिक्कत से भी जूझना पड़ा। उमस ने सुकून अलग छीन लिया।
एसडीओ कड़ा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तारों के साथ बिजली के कई खंभे भी टूट गए थे। इसलिए आपूर्ति बहाल करने में वक्त लग गया। लाइन दुरुस्त कर रात में बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।

सिराथू से सैनी मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें