कोखराज थाना के समीप हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो। संवाद
कोतवाली के सामने बाइक सवार को बचाने व रूट डायवर्जन के चलते दर्शनार्थियों से भरी ट्रैवलर गाड़ी पलट गई। हादसे में ट्रैवलर सवार छह श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजकर भर्ती कराया।
भदोही जनपद के पाली गोदाम निवासी नंदलाल अपने परिवार के साथ ट्रैवलर गाड़ी से माता शीतला के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही रविवार की दोपहर गाड़ी कोखराज थाने के पास पहुंची तो रूट डायवर्जन में अचानक से बाइक सवार सामने आ गया। इस पर बाइक सवार को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक मारा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर कुछ दूर कई राउंड घूमने के बाद पलट गई। हादसे में अभिषेक(9), आदर्श (12 ),जागृति (10), गूंज देवी (30) सुरेंद्र (35), नंद लाल (45) जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।