फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हादसे को दावत रहे सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर

Fri, 12 Sep 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में कई जगहों पर खुले में ट्रांसफाॅर्मर रखे गए हैं। ट्रांसफाॅर्मरों के चारों तरफ जाली नहीं लगाने से हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत करारी की आबादी करीब 20,000 के करीब है। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पानी की टंकी को मिलाकर 14 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। प्रयागराज-मंझनपुर मार्ग पर नेता नगर मोहल्ले में राकेश अग्रहरी के घर के पास 250 केवीए, अस्करी मैरेज हाॅल के सामने 400 केवीए, करारी इंटर कॉलेज तिराहा के पास 250 केवीए, इंद्रा नगर में 400 केवीए व नेतानगर मोहल्ले में एसबीआई के पास 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है।
ये सभी ट्रांसफाॅर्मर रोड के किनारे खुले रखे गए हैं। इनके चारों तरफ सुरक्षा जाली तक नहीं लगाया गया। कई बार इन ट्रांसफाॅर्मर की चपेट में आकर मवेशी घायल हो चुके हैं। कस्बे के लखनलाल गुप्ता, उमाशंकर चौरसिया, सईद अहमद, रियाज अहमद ने बताया कि मुख्य मार्ग पर रोड के किनारे जमीन में लगे ट्रांसफाॅर्मरों में सुरक्षा जाली नही लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर लगे हैं ट्रांसफार्मर
- नेता नगर, राकेश अग्रहरी के घर के पास।
- अस्करी मैरेज हाल के सामने।
- करारी इंटर कॉलेज तिराहा।
- इंद्रा नगर, बाला जी के दुकान के पास।
- नेतानगर, एसबीआई के पास।


- जिन ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा जाली नहीं लगी है, वहां स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंध कराए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर ट्रांसफार्मर के चारों ओर चबूतरे का निर्माण भी किया जाएगा।- अमर सिंह, जेई करारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें