उपकेंद्र के भगवतपुर गांव में बृहस्पतिवार भोर चोरों ने ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त कर उसका तांबा और तेल चुरा लिया। घटना के बाद 200 घरों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भगवतपुर में बिजली विभाग ने 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा रखा है। बृहस्पतिवार भोर विद्युत आपूर्ति कटने के दौरान चोरों ने ट्रांसफॉर्मर की तार काटकर उसे नीचे गिरा दिया और तांबा व तेल चुरा लिया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने सूचना लाइनमैन को दी। लाइनमैन ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी अवर अभियंता को दी। अवर अभियंता आकाश सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पश्चिमशरीरा त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।