फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कूड़े के ढेर में लगी आग से ट्रांसफाॅर्मर का केबल जला, बत्ती गुल

Thu, 06 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में फाटक के पास रेलवे की खाली पड़ी भूमि पर बिखरे कूड़े में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। लपटों की जद में आने के कारण समीप से गुजरी बिजली का हाईटेंशन केबल भी जल गया। इससे पुरानी बाजार के एक हिस्से में करीब पांच सौ घरों में छह घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन

क्राॅसिंग के पास खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर स्थानीय लोग कूड़ा-कचरा फेंकते हैं। अक्सर कूड़े से कुछ युवा कबाड़ बीनते रहते हैं। बुधवार सुबह कबाड़ियों ने इसी कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कुछ ही देर में वहां आग की लपटें उठने लगी। लपटों की जद में आने से क्राॅसिंग के पास रखे ट्रांसफॉर्मर की हाईटेंशन केबल आ गई। केबल जलने से बत्ती गुल हो गई।
सूचना के बाद उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बाधित कराते हुए आग पर काबू पाया गया। इस वजह से सुबह 11 बजे से शाम पांच तक मोहल्ले के पांच सौ घरों की बिजली गुल रही। उपकेंद्र के अवर अभियंता एनएल यादव ने बताया कि जानकारी के बाद वह खुद कर्मचारियों के साथ मौके पर तुरंत पहुंचे थे। आग की चपेट में आने से जला केबल बदलवाकर शाम को बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें