फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन वर्ष से एक ही स्थान पर जमे लेखपाल, पंचायत सचिव व पुलिस कर्मियों का करें तबादला

Sat, 22 Jun 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को सयांरा स्थित गेस्ट हाउस में जिले के अफसरों के साथ बैठक की। डिप्टी सीएम ने तीन साल से एक तहसील में जमे लेखपाल, ब्लॉक में जमे सचिव व कोतवाली में तैनात दरोगा और सिपाहियों के त्वरित स्थानांतरण का निर्देश दिया। पीड़ितों को त्वरित इंसाफ, अपराधियों को सजा और पात्रों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का भी दिया निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण स्थानीय स्तर पर ही करना सुनिश्चित करें। जिससे फरियादियों को जिला स्तरीय अधिकारियों अथवा शासन स्तर तक नहीं जाना पड़े। कहा कि राजस्व अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठक कर राजस्व से जुड़े मामलों का निस्तारण कराएं।
निर्माणाधीन परियोजनाओं रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट से उत्खनन स्थल कौशाम्बी तक फोरलेन सड़क का काम गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराएं। विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को पीएमजीएसवाई के तहत नई सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। सीएचसी, पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ को दिया।
कहा कि गोशालाओं में गोवंशों के लिए भूसा-चारा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि गलत बिल बनाने वाले कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही विद्युत फाॅल्ट होने पर तत्काल ठीक कराएं।
डीपीआरओ को ग्राम पंचायतवार रोस्टर बनाकर साफ-सफाई का अभियान चलाएं। चेताया कि राशन की दुकानों में घटतौली नहीं होनी चाहिए। आवास, पेंशन व सम्मान निधि के वंचित पात्रों को योजना से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें ऐसे उत्पाद तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए, जिसे विश्व भर में निर्यात किया जा सके। सयांरा गेस्ट हाउस एवं कलक्ट्रेट परिसर समेत सभी प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।
कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे अमृत सरोवरों में हमेशा पानी रहे। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या, डीएम राजेश कुमार राय, एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



कोर्रों में विश्व स्तरीय लाइब्रेरी बनवाने के निर्देश

बैठक में बताया गया कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर के कोर्रों में लाइब्रेरी निर्माण के लिए टेंडर कर दिया गया है। इस पर उप मुख्यमंत्री ने केशव ने विश्वस्तरीय लाइब्रेरी का निर्माण कराने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें जो भी दिक्कतें आएं उन्हें अवगत कराया जाए।



सिराथू पुल होते हुए धाता की ओर दिन में भारी वाहनों की नो इंट्री

डिप्टी सीएम के सामने सिराथू बाजार में दिन में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा सामने आया। इस पर डिप्टी सीएम ने सैनी से सिराथू पुल होते हुए धाता की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन दिन में प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए।


पेयजल पाइप लाइनों के सत्यापन को नामित करें अफसर

डिप्टी सीएम ने एक्सईएन जल निगम को जल जीवन मिशन का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकारी से कहा कि पाइप लाइन जमीन से एक मीटर अंदर बिछाई गई है अथवा नहीं आदि कार्यों का अधिकारी नामित करते हुए सत्यापन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें