फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे के घर में रहने वाले अखिलेश यादव बड़बोले न बनें : केशव मौर्य

Sat, 22 Jun 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
संयारा ​स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस में पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद म
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पेपर लीक मामले में सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नसीहत दी। बोले अखिलेश यादव खुद शीशे के घर में रहते हैं, बड़बोले न बनें। लोकसभा चुनाव 2024 में पराजय व राहुल-अखिलेश की जोड़ी के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि 2017 में हमने उन्हें हराया था, इस बार बिल्ली के भाग से छींका टूटा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर गृहनगर सिराथू आए थे। सयांरा स्थित गेस्ट हाउस पदाधिकारियों, कार्यकर्ता के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की उन्होंने समीक्षा की। अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की भी बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता व कार्यकर्ता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुनियोजित रणनीति के तहत काम करने की सलाह दी। ताकि, प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाई जा सके। डिप्टी सीएम इसके बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में हम कौशाम्बी हारे हैं, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में हमें इस बार ज्यादा वोट मिले हैं।
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पेपर लीक मामले में कमेंट पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश शीशे के घर में रहते हैं, बड़बोले न बनें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव की जोड़ी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि साल 2017 के चुनाव में हमने उन्हें हराया है इस बार बिल्ली के भाग से छींका टूट गया है।
इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक लाल बहादुर,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, भोलेशंकर कुशवाहा समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें