फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदला जा रहा ट्रांसफार्मर

Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के दो गांवों का ट्रांसफार्मर फुंकने के दो माह बाद भी नहीं बदला जा सका है। मजबूरी में उपभोक्ताओं को रात के अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं में सवाल उठने लगा है कि आखिर 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाने का सपा सरकार का दावा कहां गया।
विज्ञापन


सूबे की सपा सरकार ने गांवों, सरकारी नलकूपों के फुंके ट्रांसफार्मरों को 72 घंटे के भीतर बदले जाने का आदेश विभागीय जिम्मेदारों को दे रखा है। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जानी है लेकिन दोआबा में सपा सरकार के आदेश की गांव-गांव चर्चा हो रही है। गांवों में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उपभोक्ताओं को महीनों जेई, वर्कशॉप और स्टोर का चक्कर काटना पड़ता है। बानगी के तौर कौशाम्बी ब्लॉक के सोंधिया और जोगापुर गांव को लिया जा सकता है। इन दोनाें गांवों में लगे 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मर दो माह से फुंके हैं। इन ट्रांसफार्मरों को बदलना तो दूर पोल से उतारकर मरम्मत के लिए भी नहीं भेजवाया गया। ऐसे में अब ग्रामीण उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री का दावा याद आने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें