फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी स्टेशन पर समय से नहीं आ रहीं ट्रेनें, लोग परेशान

Thu, 20 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।  संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन से कानपुर, प्रयागराज, खागा, फतेहपुर, वाराणसी, गया और दिल्ली सहित अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों के देरी से आने पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। बुधवार को संगम एक्सप्रेस एक घंटे व इंटरसिटी आधे घंटे देरी से पहुंची। वहीं सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

भरवारी से कानपुर की ओर से सुबह मेमो, चौरीचौरा एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस जाती है। सुबह की पहली ट्रेन होने के कारण मेमो से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। बुधवार को यह ट्रेन करीब 19 मिनट की देरी से आई। मेमो के बाद सबसे ज्यादा भीड़ चौरीचौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 11 मिनट की देरी से भरवारी पहुंची।
वहीं कानपुर व दिल्ली जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर बैठे मंझनपुर के सोनू, आरव, अरविंद और रामू ने बताया कि उन्हें सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस पकड़नी थी। ट्रेन सुबह 9.55 बजे आने का समय है। यह ट्रेन 29 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन

वहीं संगम एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6.45 की जगह 7.41 बजे 56 मिनट की देरी व कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी सुबह 9.10 बजे की जगह 9.41 बजे 31 मिनट की देरी से भरवारी पहुंची। भरवारी के मेराज ने बताया कि सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शाम 4.44 की जगह 5.46 बजे भरवारी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें