फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीपावली से पहले ट्रेनों में रेला, यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और छठ पूजा के चलते रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी है। हर ट्रेन में रेला है। स्टेशन पर सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं जिससे सफर बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

आरक्षित टिकटों की भारी किल्लत के कारण यात्रियों को जनरल कोचों में सफर करना पड़ रहा है। कई ट्रेनें इतनी फुल हैं कि डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। सीट न मिलने से लोग गेट, गलियारों और यहां तक कि बाथरूम के पास बैठकर सफर कर रहे हैं। दीपावली और छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई, सूरत और अन्य बड़े शहरों से कामकाजी लोग अपने घर लौट रहे हैं जिससे भीड़ चरम पर है।
सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस और मुंबई साप्ताहिक स्पेशल जैसी ट्रेनों में टिकट फुल है। वेटिंग लिस्ट में टिकट मिलने के बाद भी सीट सुनिश्चित नहीं हो रही।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य से कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए अतिरिक्त डिब्बे और स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित यात्रा करें, गेट या पायदान पर सफर न करें। साथ ही रेलवे कर्मियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर अलर्ट कर दिया गया है।
.............
बोले अफसर
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से दिवाली व छठ पर्व पर रेल संचालन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि हर यात्री सुरक्षित, सहज और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कुल 44 विशेष ट्रेनों के माध्यम से आगामी दो माह में 650 फेरे लगाए जाएंगे। जिनमें अक्तूबर में 374 और नवंबर में 276 फेरे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अन्य जोन से संचालित लगभग 100 ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों से होकर गुजरेंगी। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें