प्रशिक्षण के पहले दिन समूह महिलाओं को जानकारी देतीं प्रशिक्षक। स्रोत: विभाग
कौशाम्बी ब्लॉक के इटैला गांव में समूह की 35 महिलाओं को जूट से घरेलू उपयोग की सामग्री बनाने का 14 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है। बड़ौदा स्वरोजगार विकास एवं संस्थान के तहत आयोजित प्रशिक्षण में महिलाओं को जूट से विभिन्न उपयोगी और सजावटी सामग्री तैयार करने का हुनर सिखाया जा रहा है।
प्रशिक्षण में महिलाओं को जूट के चयन, उसकी कटाई, बुनाई और सामग्री को आकर्षक रूप देने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक माया यादव महिलाओं को जूट से घरेलू उपयोग में आने वाली विभिन्न वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। महिलाएं जूट से तैयार सामग्री का घर पर उत्पादन कर उसकी बिक्री कर सकती हैं।