फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बारिश और बाढ़ से फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
मोंगरी के ताल क्षेत्र में बारिश से खराब धान की फसलें। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
जिले में भारी बारिश और गंगा नदी में आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग उठी है। सोमवार को समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने सिराथू ब्लॉक के उदहिन गांव के पास मोंगरी के तराई क्षेत्र में किसानों से बात की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि बारिश के कारण खरीफ की फसलें खेतों में गिर गई हैं। कई खेतों में पानी भरने से फसल खराब हो रही है। अजय सोनी ने कहा कि गंगा किनारे बसे तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी भरने से फसलें डूब गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों की फसलों का स्थलीय सर्वे कराकर जल्द समुचित मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान जय सिंह, प्रदीप सिंह, नेमचंद्र लोधी, सुनील तिवारी और होरीलाल गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें