फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सवा करोड़ की सड़क पर दो माह बंद रहता आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा करोड़ की लागत से बनी हटवा अब्बासपुर-कटरी संपर्क मार्ग की सड़क बारिश के दौरान जलभराव की वजह से दो से तीन महीने तक बंद रहती है। वर्ष 2010 में मंडी परिषद से बनी करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग का आना-जाना होता है लेकिन बारिश के मौसम में इस सड़क से आवागमन बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

अब्बासपुर-कटरी संपर्क मार्ग में बने रपटा जलमग्न हो जाने से यह रास्ता तालाब का रूप ले लेता है। यहां तक कि मूर्ति विसर्जन भी इसी जलभराव में किया जाता है। सड़क बंद होने के कारण आसपास के गांव कटरी, डेढ़ावल, बड़हरी, गनेशपुर, रानीपुर, रायपुर, हटवा, भारतपुर, भवंसुरी, हटवा अब्बासपुर और डूड़ी के लोगों को महेवाघाट की ओर से पश्चिमशरीरा आना-जाना पड़ता है। इससे उन्हें करीब 12 किलोमीटर का अधिक चक्कर लगाना पड़ता है।
ग्रामीण मनोज कुमार, सुमन, संतोष, अजब सिंह, नौलाख और सुमंत ने बताया कि यमुना किनारे होने की वजह से सड़क पर हर साल बारिश का पानी भर जाता है। अगर यहां पुल का निर्माण करा दिया जाए तो आवागमन की समस्या दूर हो सकती है। साथ ही सुझाव दिया कि पुल न बने तो पुलिया डालकर सड़क को ऊंचा किया जा सकता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दयाशंकर ने बताया कि सड़क पर बना रपटा पानी में डूबने की जानकारी है लेकिन यह सड़क लोक निर्माण विभाग की नहीं है। मंडी परिषद इसे विभाग को हस्तांतरित करता है तो सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें