फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जाम ही जाम ... सड़क पर कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां

Tue, 13 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह से शाम तक हाईवे और सर्विस लेन पर वाहन फंसे रहते हैं। व्यापारी, ग्राहक और राहगीर रोज परेशानी झेल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन की बैठकों में व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर हालात जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

हाईवे पर एक कट बंद होने से वाहनों का दबाव दूसरे कट पर बढ़ गया है। वहीं, सर्विस लेन पर अतिक्रमण और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े ऑटो, टेंपो और विक्रम के कारण आवाजाही बाधित होती है। जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
-वर्जन
- भोला चौराहे का कट बंद होने के बाद नवीन मंडी समिति के सामने एक ही कट खुला है। इससे हाईवे की दोनों लेन पर जाम लग जाता है, कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है। शिवकोटी लाल अग्रहरि
विज्ञापन


- टांडा मोड़ से मंडी समिति तक जाम की समस्या गंभीर है। सर्विस लेन पर दोनों ओर से वाहन आने पर रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। सहकारी समिति के सामने बेतरतीब खड़े ऑटो और टेंपो से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अनिल कुमार केसरवानी
-
- संकरी सर्विस लेन पर फल और चाट के ठेले लगने से आवागमन मुश्किल हो गया है। आए दिन लग रहे जाम से राहगीरों व स्थानीय कारोबारियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही इस समस्या समाधान जरूरी है। विमल चौधरी

:: वर्जन ::
अजुहा में हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए होमगार्ड सहित चार लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मियों को यातायात नियंत्रित करने और जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित न हो, इसके लिए निगरानी की जाएगी। जाम की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें