फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेपटरी हुई चौराहे की यातायात व्यवस्था, राहगीर परेशान

Sat, 13 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्थानीय चौराहे की यातायात व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। अवैध पार्किंग, डग्गामार वाहनों की मनमानी और सड़क किनारे खड़े रेड़ी-पटरी वालों के कारण चौराहे पर सुबह-शाम जाम की स्थिति बन जाती है। इससेे राहगीर परेशान होते हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर चौराहे के चारों ओर बेतरतीब खड़ी बाइकें, ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा सड़क के आधे हिस्से को घेर लेते हैं। वहीं, रेड़ी-पटरी वाले मुख्य मार्ग पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। एक ओर जहां पैदल राहगीरों को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती, वहीं दूसरी ओर वाहन चालक कई मिनट तक जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई डग्गामार वाहन बिना किसी रोक-टोक के सवारियां भरते हैं, जिससे सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है। मंझनपुर चौराहा निवासी गोपी, पुरुषोत्तम सहित अन्य लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। वहीं, व्यापारियों ने बताया कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है। जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध पार्किंग हटाने, डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने और चौराहे पर नियमित रूप से पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें