फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सीसीटीवी फुटेज से हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान, चालक पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर गांव में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान कर ली है। मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


लोधौर गांव निवासी पूर्व प्रधान राज सिंह के मुताबिक, उनका भतीजा सुभाष सिंह (25) पुत्र धारा सिंह बाइक से दुर्गापुर गांव के मजरा गिठूरा गया था। देर शाम घर लौटते समय फरीदपुर के पास नहर के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान परिजनों ने हत्या कर हादसे का रूप देने की आशंका जताते हुए विरोध किया। पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फुटेज में ट्रैक्टर-ट्रॉली की पहचान हुई। ट्रैक्टर प्रयागराज के झलवा निवासी व्यक्ति के ईंट-भट्ठे का बताया गया है। सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें