फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लोहे की रिंच से अधेड़ पर हमला, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा रोड भरवारी निवासी रामेंद्र कुमार के मुताबिक, उनके खेत में तोरई और खीरे की फसल लगी है। मोहल्ले का वीरेंद्र कुमार अपनी बकरी वहां चराता है। रविवार शाम वीरेंद्र ने उसके पिता बच्चा लाल सरोज को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पहले डंडे से पीटा। सड़क पर गिरने के बाद लोहे की रिंच से सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें