फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ढलान पर खिसका ट्रैक्टर, रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

Mon, 02 Nov 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जैतपुर पूरेहजारी गांव में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
सरायअकिल के जैतपुर पूरेहजारी गांव में सोमवार दोपहर ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर की मरम्मत के दौरान युवक की मौत हो गई। स्टार्ट हालत में खड़ा ट्रैक्टर अचानक ढलान की ओर खिसकने लगा। सामने खूंटे से बंधी गाय को बचाने के प्रयास में युवक ट्रैक्टर रोकने लगा और रोटावेटर में फंसकर हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी तिल्हापुर गणेशदत्त पटेल के मुताबिक, जैतपुर पूरेहजारी निवासी कपिल विश्वकर्मा सोमवार दोपहर घर के सामने खड़े ट्रैक्टर में जुड़े रोटावेटर कल्टीवेटर की बेयरिंग ठीक कर रहे थे। अचानक वह नीचे की ओर बढ़ने लगा। सामने खूंटे से गाय बंधी थी। आशंका है कि गाय को बचाने और ट्रैक्टर को नियंत्रित करने के प्रयास में कपिल उसकी ओर बढ़े। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से रोटावेटर के नीचे आ गए, जिसमें फंसने से उनकी मौत हो गई। हादसे में गाय भी घायल हो गई।
इनसेट

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद परिजन पड़ोसी पर रंजिश के चलते कपिल को रोटावेटर के नीचे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। सूचना पर निरीक्षक ज्ञान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को समझाया। फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपिल शादीशुदा और तीन भाइयों में मझले थे। उनकी मौत से पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवांक सिंह, सीओ चायल

जैतपुर पूरेहजारी गांव में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

जैतपुर पूरेहजारी गांव में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

जैतपुर पूरेहजारी गांव में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें