फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पांच करोड़ से संवरेगी सिराथू के 25 गांवों की सूरत

Mon, 02 Nov 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विकासखंड सिराथूकार्यालय
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए सिराथू ब्लॉक के 25 राजस्व गांवों का प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना के तहत चयन किया गया है। प्रत्येक पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल पांच करोड़ रुपये से गांवों की सूरत संवारी जाएगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में चयनित गांवों में जल निकासी के लिए नाली निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प, डिजिटल लाइब्रेरी, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट और कूड़ाघर जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विकास कार्यों के साथ ही पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।
योजना की धनराशि ग्राम प्रधान के निजी खाते में नहीं भेजी जाएगी। इसके लिए प्रशासक, ग्राम प्रधान और सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के नाम से बैंक में संयुक्त खाता खोला जाएगा। इसी खाते के माध्यम से विकास कार्यों पर धनराशि खर्च की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
2011 की बीपीएल सूची के आधार पर सर्वे
चयनित गांवों में वर्ष 2011 की बीपीएल सूची के अनुरूप गरीब परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, बिजली और गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को विशेष योजनाओं से जोड़ने के साथ कृषि विभाग की किसान सम्मान निधि और कौशल विकास प्रशिक्षण का लाभ भी दिलाया जाएगा।
इनसेट
इन गांवों का हुआ है चयन
रुपनारायणपुर गोरियों, कैंमा, कसिया, निजामपुर नौगीरा, जलालपुर टेंगाई, मलाकसद्दी, चक खोदायगंज, कोखराज, मोगरी कड़ा, उदिहिन खुर्द, हटवा रामपुर मडूकी, सौरई खुर्द, जमालमऊ, गिरिधरपुर, राघवपुर, राला, विदनपुर ककोढ़ा, बारातफरीक, उलाचूपुर मजरा खालिसपुर, नौढिहा करेटी, कल्याणपुर, जलालपुर वारी, देवभिटा और चक बिजलीपुर समेत 25 राजस्व गांव शामिल हैं।


वर्जन
सिराथू ब्लॉक के 25 राजस्व गांवों का चयन किया गया है। इनमें बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के साथ पात्र परिवारों को आवास, शौचालय, राशन कार्ड और पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद कार्ययोजना तैयार कर भेजी जाएगी। बजट आवंटित होते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें