फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही बालिका को ट्रैक्टर ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के सकाढ़ा गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बालिका को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ट्रैक्टर के बैक करने के दौरान हुई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सकाढ़ा गांव निवासी राकेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार सुबह उसके घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा था। ट्रैक्टर के पास ही राकेश की डेढ़ वर्षीय बेटी मानवीय खेल रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक गाड़ी बैक करने लगा। तभी मानवीय ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें