फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में निकाला मशाल जुलूस

Tue, 26 Dec 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम को भाजपाइयों ने शहीदों के सम्मान में मशाल जुलूस निकाला। जिले के नगर पंचायत और कस्बे में मशाल जुलूस निकाल कर भाजपाइयों ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंझनपुर में पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष रमेश पासी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकला। जुलूस पार्टी कार्यालय से होकर मंझनपुर चौराहा पहुंचा। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी शहीदों की वजह से ही आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को हम सभी को याद करना चाहिए। शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मीडिया प्रभारी सूरज यादव ने बताया कि मुख्यालय के अलावा पूरामुफ्ती, मूरतगंज, भरवारी, इमामगंज, चरवा, मनौरी, चायल, तिल्हापुर मोड़, सिराथू, करारी, अझुआ, देवीगंज, सैयद सरावां आदि जगहों पर भाजपाइयों ने मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सिराथू जितेंद्र सोनकर, साजन मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें