फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण: भारत में करारी नगर का दसवां स्थान

विज्ञापन
top ten in karari nagar panchayat - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
करारी। केन्द्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में दोआबा का करारी नगर टॉप-10 की सूची में शामिल हुआ है। पूरे भारत में करारी को दसवां स्थान हासिल हुआ है। इस कामयाबी पर नागरिकों में खुशी की लहर है। नगर प्रशासन भी गदगद है।
विज्ञापन

मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने बुधवार को करारी नगर प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी। ईओ अंजनी मिश्रा ने बताया कि इसी महीने स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार ने पूरे देश की नगर पंचायतों में सफाई व्यवस्था का सर्वेक्षण कराया था। दो दिन पहले सर्वेक्षण की सूची जारी हुई तो करारी को दसवां स्थान हासिल हुआ। गौरव भरा पत्र मिलते ही नगर पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारी खुशी से झूम उठे। नगरवासियों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। टाउन एरिया के जिम्मेदारों का कहना है कि अब कोशिश पहले पायदान में आने की है। इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में जिले की अन्य किसी भी नगर पंचायत को किसी तरह का कोई स्थान नहीं मिला है। पहले पायदान पर हरियाणा प्रांत के झज्जर जिले की बेरी नगर पंचायत है।
नगर पंचायत में तैनात सभी कर्मचारियों, खास तौर पर सफाईकर्मियों को धन्यवाद। ये उन्हीं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। नगरवासियों का भी इसमें काबिल-ए-तारीफ सहयोग रहा है। आगे भी ऐसी ही अपेक्षा है।
विज्ञापन

उर्मिला देवी-अध्यक्ष, नगर पंचायत करारी।
नगरवासियों ने सफाई व्यवस्था बनाए रखने में काफी अच्छा सहयोग दिया है। कर्मचारियों ने भी कड़ी मेहनत की है। आगे कोशिश है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में करारी पहला स्थान प्राप्त करे।
विज्ञापन

अंजनी मिश्रा-ईओ, करारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें