फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर समेत 33 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रैक्टर समेत 33 वाहन सीज
विज्ञापन

एआरटीओ ने अभियान चलाकर जिले के कई हिस्सों में की चेकिंग
सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं होने पर 84 का किया चालान, मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। उप संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह ने बुधवार को अभियान चलाकर जिले के कई भागों में वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान स्कूली बस, ऑटो व बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर समेत 33 वाहन पकड़े गए। इनको सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं होने पर 84 वाहन चालकों का चालान किया। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते कलक्ट्रेट में स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। इसमें पता चला कि जिले भर में पंजीकृत 45 स्कूली वाहन अनफिट हैं। इससे बच्चों को लाने-ले जाने में हर वक्त खतरे का अंदेशा बना रहता है। इस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एआरटीओ को अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत बुधवार को एआरटीओ ने बीएस मेहता डिग्री कॉलेज के समीप चेकिंग की। इस दौरान कॉलेज की एक बस समेत 12 स्कूली वाहन पकड़े गए। किसी का टैक्स बकाया था तो किसी ने फिटनेस नहीं कराई थी। कुछ वाहन मानकों को दरकिनार कर फर्राटा भर रहे थे। एआरटीओ ने सभी का चालान कर दिया। इसके बाद एआरटीओ ने भरवारी, पइंसा व मंझनपुर इलाके में अभियान चलाकर बालू से ओवलोड ट्रैक्टर पकड़ा। रेलवे की पटरी लादकर जा रहे ओवरलोड ट्राला को कोखराज थाने के समीप पकड़ा। दो डग्गमार बसें भी पकड़ी गईं। सभी वाहनों को सीज कर संबंधित थानों की पुलिस के सिपुर्द कर दिया। दिनभर चले अभियान से सीट-बेल्ट और हेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग के आरोप में 84 दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें