फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली का टॉप टेन अपराधी नथई गिरफ्तार

विज्ञापन
top ten criminals listed in Manjhanpur police station nathai arrested - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली के टॉप टेन अपराधी कमलेश उर्फ नथई को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पश्चिमशरीरा थाने की चंपहा चौकी पुलिस ने नथई के कब्जे से चोरी की तीन बाइक व एक तमंचा और कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। रविवार को लिखापढ़ी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पश्चिमशरीरा कोतवाली के चंपहा चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने फोर्स के साथ खपटिहा गांव के बाहर स्थित नलकूप में दबिश दी। इस दौरान मंझनपुर कोतवाली के टॉप टेन अपराधी कमलेश उर्फ नथई पुत्र बुधई निवासी चकिया को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की तीन बाइक व एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। एएसपी के मुताबिक नथई के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में 13 तथा पश्चिमशरीरा में दो समेत 15 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें