टिकरा स्थित माता प्रसाद इंटर कालेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।
- फोटो : kaushambi
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता: 100 मिलियन इस्माइल के तहत गुरुवार को सदर तहसील के टिकरा स्थित माता प्रसाद इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मेंहदी और रंगोली के जरिए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
माता प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत को समझाया। बताया कि नागरिकों को वरीयता के आधार पर मतदान करना चाहिए। रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं मौजूद लोगों को मतदान करने व कराने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कमल सिंह, उमाशंकर शास्त्री, चंद्र भूषण पाडेय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, श्याम लाल सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।