फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी और रंगोली के जरिए छात्रों ने बताया मतदान का महत्व

विज्ञापन
टिकरा स्थित माता प्रसाद इंटर कालेज में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता: 100 मिलियन इस्माइल के तहत गुरुवार को सदर तहसील के टिकरा स्थित माता प्रसाद इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मेंहदी और रंगोली के जरिए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



  माता प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत को समझाया। बताया कि नागरिकों को वरीयता के आधार पर मतदान करना चाहिए। रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य दीनदयाल सिंह ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं मौजूद लोगों को मतदान करने व कराने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर कमल सिंह, उमाशंकर शास्त्री, चंद्र भूषण पाडेय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, श्याम लाल सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें