सदर ब्लॉक के सादिकपुर सेमरहा निवासी डॉ.सतनेश सिंह यादव का चयन मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।
डॉ.सतनेश ने एमटेक, एनआईटी हमीरपुर से व पीएचडी आईआईटी दिल्ली से की है। एनआईटी कुरुक्षेत्र व वारंगल में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य किया है। डॉ.सिंह की किताब भी प्रकाशित हो चुकी है। इनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। इनके पिता मानसिंह यादव सदर तहसील में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं।