फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 200 विद्यार्थियों को आज मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 200 विद्यार्थियों को आज मिलेंगे स्मार्टफोन और टैबलेट
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के लिए रोडवेज बसों से रवाना हुए विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। योगी सरकार की स्मार्टफोन, टैबलेट वितरण योजना के तहत जिले के दो सौ विद्यार्थियों को 25 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में स्मार्टफोन, टैबलेट दिए जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए परिवहन निगम की बसों का इंतजाम किया है। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सभी विद्यार्थी बस से राजधानी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने का एलान किया है। पहले चरण में अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे एमए, बीए, बीएससी, आईटीआई, एमबीबीएस, एमडी, बीटेक, एमटेक, पीएचडी एमएसएमई और कौशल विकास आदि पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई है। योजना के तहत चयनित जिले के दो सौ विद्यार्थियों को राजधानी लखनऊ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया है। इसमें आईटीआई मंझनपुर, चंद्रपाल सिंह महाविद्यालय सिराथू, महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज ओसा तथा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 50-50 विद्यार्थी शामिल हैं। इन्हें रोडवेज की बसों के माध्यम से भेजा गया है। हालांकि भवंस मेहता डिग्री कॉलेज का एक भी छात्र इन दो सौ में नहीं शामिल किया गया है। जबकि भवंस मेहता जिले का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित कॉलेज है। एडीएम जयचंद्र पांडेय ने बताया कि योजना के तहत चयनित अन्य विद्यार्थियों की सूची जल्द ही जिले में आ जाएगी। इसके बाद नए साल में सभी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें