फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ मांगने के लिए धरना देना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के करन चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार को संचालक व कन्या पक्ष के बीच हुई मारपीट के मामले में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा सोमवार को कन्या पक्ष के समर्थन में सरायअकिल थाने में धरना देने वाली महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की जिलाध्यक्ष अंजना मिश्रा, अर्चना गौतम व 25-30 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

करन चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार को अर्का महावीरपुर निवासी चंद्र भूषण शुक्ला की भतीजी स्वाति की शादी थी। शादी के दौरान गेस्ट हाउस संचालक व कन्या पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई। मामले में गेस्ट हाउस संचालक की तहरीर पर नंद किशोर शुक्ल व आठ के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
जबकि चंद्रभूषण शुक्ल की तहरीर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसे लेकर सोमवार को अधिवक्ता संघ के लोगों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर विरोध जताया था। वहीं दूसरी तरफ महिला उत्थान एवं जागृति संस्थान की जिलाध्यक्ष अंजना मिश्रा ने सरायअकिल कोतवाली में महिलाओं के साथ धरना दिया था।
विज्ञापन

इसी मामले में इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज की रहने वाली अंजना मिश्रा, बिगहरा की अर्चना गौतम सहित 25-30 अज्ञात के खिलाफ नारेबाजी करना, सड़क जाम करना और समझाने पर अपशब्दों का प्रयोग करने जैसी धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें