फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में गिरने से बची ट्रैक्टर ट्राली

Thu, 15 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। ओवरलोड बालू लेकर कुंडा की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली बुधवार की सुबह कुबरी घाट के पांटून पुल में फंस गई। बेकाबू ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पुल से नदी में लटक गया। हालांकि ट्राली नदी में गिरने से बच गई। उधर, ट्राली के पांटून पुल में फंसने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। शाम खबर लिखे जाने तक ट्राली पुल में फंसी हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना पांटून पुल से ऐसे ही ओवरलोड बालू की ट्रालियां गुजरती है। पर, इस ओर अफसर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शायद अफसरों को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। मामले में एसडीएम सिराथू जवाहरलाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बृहस्पतिवार को ही जांच करके सख्ती के साथ पांटून पुल से ओवरलोड और भारी वाहनों के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। मनमानी करने वालों पर एफआईआर भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें