फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, दो जख्मी

Thu, 15 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। धाता-सिराथू मार्ग पर बुधवार की दोपहर रामपुर धमांवा गांव के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक सौरई बुजुर्ग गांव का रहने वाला है। जो गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ बाइक से बहन की ससुराल जा रहा था। रास्ते में टेपों से टकराकर गिरने पर जीप ने उसे कुचल दिया था।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुर्जुग गांव निवासी विपिन कुमार (20) पुत्र श्रीकांत बुधवार को गांव के विनोद कुमार पुत्र रामलाल तिवारी और बिंदा प्रसाद के साथ एक बाइक से बहन की ससुराल उदहिन जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही इनकी बाइक रामपुर धमावां गांव के समीप पहुंची। तेज रफ्तार मोटर साइकिल सड़क पर तिरछे खड़े टेंपो से टकराकर पलट गई। इससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान धाता की और से आई मार्शल जीप ने तीनों को कुचल दिया। इससे विपिन कुमार की तो घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद कुमार और बिंदा प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर आई एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी सिराथू गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इनकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया। उधर, हादसे की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर आए। जांच के बाद सिराथू चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिराथू चौकी इंचार्ज राकेश सिंह चौहान ने बताया कि हादसे के बाद टेंपो और जीप चालक वाहन समेत भाग निकले। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें