फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से तंग आकर रेलवेकर्मी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव के समीप मंगलवार सुबह एक रेलकर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक बीमारी से तंग आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

निधियावां निवासी लालचंद्र (50) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। बेटे शिवकुमार ने बताया कि वह काफी दिन से वह बीमार चल रहे थे। इस कारण ड्यूटी भी नहीं जा रहे थे। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिलने से लालचंद्र तनाव में रहते थे। मंगलवार सुबह वह घर में बिना किसी को कुछ बताए रेलवे लाइन की तरफ चले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लालचंद्र रेलवे लाइन के किनारे-किनारे जा रहे थे। इसी बीच दिल्ली से प्रयागराज की तरफ जा रही ट्रेन के सामने वह कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से आसपास रहे लोग चकित रह गए।
विज्ञापन

दुखद सूचना मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली।
-

रातभर गड्ढे में पड़ा रहा नशेड़ी युवक

कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर लगे फाटक के दोनों ओर हाइट गेज के लिए खोदे गए गड्ढे में सोमवार देर रात एक नशेड़ी युवक गिर गया। मंगलवार सुबह रेलवे फाटक के आसपास क्रॉसिंग बंद होने पर जाम लगा तो लोगों ने गड्ढे में गिरे युवक को देखा। सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने युवक को गड्ढे से सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें