फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मासूम को बचाने में बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी

Wed, 24 Jul 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक अंशू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के करनपुर सौंरई गांव के समीप मंगलवार सुबह सड़क पार कर रहे मासूम को बचाने के चक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मासूम सहित दो लोग जख्मी भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थुलगुला निवासी विजय गौतम का बेटा अंशु गौतम (28) मंगलवार की सुबह मंझनपुर के रघवापुर निवासी अपने दोस्त छोटू के साथ ननिहाल रघवापुर जा रहा था। रास्ते में करनपुर सौंरई गांव के समीप पांच वर्षीय संतोष कुमार पुत्र सलेम कुमार सड़क पार कर रहा था। अचानक सड़क पर मासूम को देख उसे बचाने में अंशु अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। हादसा देख स्थानीय स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
आननफानन तीनों घायलों को उठाकर सड़क किनारे करने के बाद सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल छोटू व संतोष को प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके की औपचारिकताएं पूरी कीं। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें