फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पइंसा (ब्यूरो)। पइंसा कोतवाली के कैमा गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों के मुताबिक युवक काफी दिनों से बीमार था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कैमा गांव निवासी अशोक कुमार के घरवाले मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात करीब दस बजे वह बल्लू (20) पुत्र अशोक के कमरे में किसी चीज के गिरने की आवाज पर परिजन वहां पहुंचे। कमरे का नजारा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। कमरे में बल्लू की लाश चुल्ले से लटक रही थी। बल्लू को नीचे उतारा गया। हालांकि तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को अशोक ने बताया कि उसके बेटे की तबीयत काफी दिनों से खराब रहती थी। काफी जगह इलाज कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। झाड़फूंक से भी कोई आराम नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक बीमारी से तंग आकर बल्लू ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें