एसपी ने एयरपोर्ट का किया निरीक्षण
चायल। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को बम्हरौली एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस महकमा सतर्क है। चौराहों पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। रात्रि गश्त में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां सिविल एयर पोर्ट टर्मिनल बमरौली (रहीमाबाद) की जांच की गई। इस दौरान अभिसूचना विभाग के इंस्पेक्टर प्रज्ञान, प्रेम नारायण कुशवाहा, पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी तथा एंटी सेबोटाज टीम आदि मौजूद रही। एसपी ने एयरपोर्ट सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कोई भी संदिग्ध गतिविधि मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना दी जाए।