फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घरेलू कलह से तंग बुजुर्ग ने निगला जहर, गई जान

Wed, 04 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के परास गांव में मंगलवार सुबह घरेलू कलह से तंग बुजुर्ग ने जहर निगल लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

परास गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम के छोटे बेटे सोनू की तीन साल पहले कुवैत में मौत हो चुकी है। इसके बाद सीताराम अपने बड़े बेटे मोनू व बहू सुमित्रा देवी के साथ रहता था। आरोप है कि आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में कलह होती थी। इसे लेकर सीताराम काफी परेशान रहता था। मोनू ने बताया कि मंगलवार सुबह भी पिता से घरेलू समस्या को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद मोनू खेत की तरफ चला गया।
थोड़ी देर बाद सीताराम ने अपने कमरे में जहर निगल लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ती देख बहू सुमित्रा ने इसकी जानकारी पति मोनू को दी। इस दौरान मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। फौरन सीताराम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें