फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी ने फंदा गले में डालकर की खुदकुशी

Wed, 04 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के टेंगाई गांव में मां की फटकार से आहत किशोरी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

टेंगाई निवासी संतलाल ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी संजू को मां घरेलू कामकाज के लिए अक्सर फटकार लगाती थी। मंगलवार सुबह संतलाल मजदूरी करने चला गया। पत्नी ने किसी बात को लेकर संजू को फटकार लगा दी और दोपहर को गांव में एक व्यक्ति के निधन होने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने चली गई।
संतलाल ने बताया कि घर पर अकेली रही संजू ने रस्सी का फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। करीब तीन बजे मां घर पहुंची और बेटी को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कुंडी लगी थी।
विज्ञापन

खिड़की से झांका तो फंदे पर बेटी का शव लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोने-चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह दरवाजा खुलवाया और कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें