फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पौधों को बांधा रक्षा सूत्र, बचाने का लिया संकल्प

Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गंगा किनारे पौधों को रक्षा सूत्र बांधते विनय पांडेय व उनकी टीम के लोग। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
पौधे पर्यावरण को बेहतर बनाए रखते हैं। जरूरत है कि हम इन पौधों की देखरेख व संरक्षण करें जिससे वह बड़े होकर पर्यावरण को बचाए रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकें। इसके लिए शनिवार को गंगा गोमती सेवा संस्थान के मुखिया विनय पांडेय व उनकी टीम ने पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कड़ाधाम निवासी विनाय पांडेय संस्थान के जरिये पर्यावरण संरक्षण समेत अन्य प्रकार के कार्य करते हैं। इनको समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करते हुए अब तक करीब 350 से अधिक अधिकारियों ने प्रशंसा पत्र दिया है। इनकी टीम ने सड़क किनारे और प्रशासन की ओर से रोपे गए पौधों के संरक्षण का कार्य शुरू किया है।
बीते साल विनय पांडेय ने जहां लोगों के बीच पीपल के पौधों का वितरण किया। वहीं इस साल इन्होंने गंगा किनारे रोपे गए पौधों में रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। विनय ने बताया कि उनकी टीम में संस्था के सचिव रवींद्र कुमार, सदस्य पंकज निषाद (गोताखेर) शामिल रहे। इनके अलावा अंश पांडेय, अजय मिश्रा, मोहम्मद अफसर आदि ने भी पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें