फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे वकील, फूंका पुतला

Wed, 04 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता कल्याण निधि की बीमाराशि नहीं बढ़ाए जाने को लेकर जिलेभर के वकीलों ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। न्यायिक कार्य से विरत रहे मंझनपुर के वकीलों ने तो कचहरी गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला भी जलाया। बार एसोसिएशन के महामंत्री ने कहाकि जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएगी। अधिवक्ताओं का यह संघर्ष ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन


अधिवक्ता कल्याण निधि की बीमा राशि 5 लाख रुपये किए जाने की मांग लंबे समय से अधिवक्ता कर रहे हैं। आरोप है कि प्रदेश सरकार आश्वासन के बाद भी धनराशि बढ़ा नहीं रही है। सरकार की इन मनमानी के खिलाफ अधिवक्ताओं ने इन दिनों मोर्चा खोल रखा है। मंगलवार को भी जिलेभर के अधिवक्ताओं ने अपनी इन्हीं मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से खुद को विरत रखा। मंझनपुर में तो वकीलों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। साथ ही कचहरी गेट पर जमा होकर वकीलों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।

इस दौरान माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र द्विवेदी ने कहाकि जब तक वकीलों की मांग पूरी नहीं होगी। आगे भी इसी तरह से प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर कौशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, मनुदेव त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, राकेश पाल, श्रीराम चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। मंझनपुर की तरह की चायल तहसील के भी अधिवक्ताओं ने कल्याण निधि की राशि बढ़ाने और नए अधिवक्ताओं को तीन साल तक प्रतिमाह 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहकर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें