फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राज्य स्तर के तीन बाल वैज्ञानिक चयनित

Sun, 29 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जिले के तीन बाल विज्ञानिकों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता प्रयागराज के कर्नलगंज इंटर कॉलेज में हुई। इसमें कौशाम्बी के 60 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिकों की मॉडल प्रतियोगिता कर्नलगंज में हुई। इसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 10 बाल वैज्ञानिको का चयन हुआ। इसमें कौशाम्बी के तीन बाल वैज्ञानिक स्थानों ने स्थान बनाया है। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कंवार के छात्र पंकज कुमार ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी कॉलेज के अनुराग ने छठवां और महंगाव इंटर कॉलेज के निखिल कुमार ने नौवां स्थान मिला है। पंकज कुमार ने ड्रोन डिटेक्टर डिवाइस का मॉडल बनाया है। जो 200 मीटर की रेंज में संदिग्ध ड्रोन का पता लगाकर उसे निष्क्रिय करने के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। अनुराग ने एआई फाइटर कार का मॉडल पेश किया, जो युद्ध या आपात स्थिति में बिना चालक के संचालित होकर दुश्मनों की गतिविधियों और रडार की जानकारी जुटाने में सक्षम है। निखिल कुमार ने स्मार्ट डिवाइस फॉर डिसेबल्ड पर्सन मॉडल बनाया है। यहां सेंसर आधारित यह उपकरण दृष्टि और श्रवण बाधित लोगों के लिए उपयोगी बताया गया। इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. एसके सिंह, प्रधानाचार्य राम किरण त्रिपाठी समेत छात्रों के मार्गदर्शक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें