फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विदेशी सेब का बढ़ा क्रेज, महंगे दाम पर भी जमकर हो रही खरीदारी

Sun, 29 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहा ​स्थित फल की दुकान में सेब खरीदता ग्राहक।  संवाद
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में इन दिनों विदेशी लाल सेब लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानों पर अमेरिका और चीन से आए सेब की मांग लगातार बढ़ रही है। अमेरिका का सेब करीब 350 रुपये प्रति किलो जबकि चीन का सेब 320 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। दाम अधिक होने के बावजूद ग्राहक इन्हें खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसकी वजह इन सेबों का चमकदार लाल रंग, बड़ा आकार और बेहतर स्वाद बताया जा रहा है। खासकर बच्चों और युवाओं में इनकी मांग ज्यादा देखी जा रही है। दुकानदार मो. अकरम ने बताया कि गर्मी के मौसम और त्योहारों के समय विदेशी फलों की बिक्री बढ़ जाती है। वहीं कुछ लोग इन्हें सेहत के लिहाज से भी बेहतर मानते हैं, जिससे इनकी मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें