फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सोफे पर सो रही तीन माह की बच्ची की आग में झुलसकर मौत

Sun, 25 Oct 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तीन वर्षीय ​शिवांशी बच्ची की फाइल फोटो
विज्ञापन
बेरुवा गांव में शनिवार की सुबह सोफे पर सो रही तीन महीने की मासूम की आग से जलकर मौत हो गई। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। बच्ची को बचाने में उसके चाचा भी झुलस गए।
विज्ञापन

मृत बच्ची के चाचा विनोद ने बताया कि उनके भाई शिव कुमार किसान हैं। घर पर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। शिव कुमार की शादी करीब डेढ़ साल पहले नेहा देवी से हुई थी। तीन माह पहले बेटी शिवांशी का जन्म हुआ था। घटना के समय बच्ची सोफे पर सो रही थी। परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। करीब आठ बजे नेहा देवी कमरे में पहुंचीं तो बच्ची को आग की लपटों से घिरा देख चीखने-चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।

परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग की लपटों के बीच से बच्ची को बाहर निकाला। आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग से कमरे में रखा सामान पूरी तरह जल गया। जिस घर में तीन माह की मासूम की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है। इकलौती बेटी को खोने के बाद माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें