फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 44.190 किलो गांजा के साथ तीन अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 44 किलो 190 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


सैनी पुलिस और एसओजी टीम धाता–सिराथू मार्ग पर ससुर खदेरी नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट की एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चित्रकूट के मऊ निवासी निखिल मिश्रा, कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज निवासी कल्लू पटेल और मऊ थाना क्षेत्र के कोपामऊ निवासी अनिल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा से लाया गया था और खागा में एक व्यक्ति को देना था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें